आप कौन - नज़्म

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

अजीब सी ये बात है

कि जो मिरा यक़ीन था

जो तपते रास्तों में मेरे वास्ते गुलों की सर-ज़मीन था

कि जो मिरा गुमान था

जो अब्र था मिरे लिए जो मेरा आसमान था

जो मेरी इब्तिदा था और मिरा जो इख़्तिताम था

जो मेरी सुब्ह-ए-ज़िंदगी जो मेरा आसमान था

अज़ल से जो अबद तलक वफ़ा का साएबान था

बहुत ही मेहरबान था

जो मरकज़-ए-निगाह था

जो मेरी बारगाह था

वो एक दिन मिला मुझे बहुत ही तेज़ धूप में

इक अजनबी के रूप में

वो हिज्र में बसे हुए से माह-ओ-साल दे गया

चला गया मगर मुझे वो इक सवाल दे गया

मैं सोचती हूँ आज भी

रुका था सुन के चाप कौन

जो कह रहा था आप कौन

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories