माल-रोड से गुज़रते हुए इक नज़्म - नज़्म

नैना आदिलनैना आदिल

1 min read · 12.4K reads

उस रस्ते पर दो जिस्मों का इक साया था!

और दो रूहों का इक मस्लक!

गूँज रहा था उस रस्ते पर हर्फ़ का पहला सन्नाटा

धड़कन की तस्बीह मुसलसल इस्म अनोखे पढ़ती थी

रुस्वाई की शोख़ हवाएँ बेबाकी से रक़्साँ थीं

उस रस्ते पर गहरे बादल धूप किरन से लड़ते थे

ख़्वाब के पंछी अन-जानी सम्तों में उड़ानें भरते थे!

फूलों ने ख़ुशबू का मंतर फूँक दिया था सीनों पर!

उस रस्ते पर तुम थे (शायद ख़ुद से ना-वाक़िफ़)

उस रस्ते पर मैं थी! और मैं तुम में शामिल थी

ज़ाद-ए-सफ़र में एक थकन थी, एक दुखन और एक यक़ीं!!

हर क़ल्ब सराए होता है और ने ही गुज़रगह हर रस्ता

कुछ रस्तों से लौट भी जाएँ, दूर नहीं जा सकते हम

कुछ मंज़र बन जाते हैं नादीदा हिस्सा आँखों का

कुछ लम्हों की क़ैद हमेशा दिल को काटनी पड़ती है

नैना आदिल
About the poet

नैना आदिल

जन्म : कराची, सिंध LCCN : n2019241283

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी