प्यासे को पानी - नईम

नईमनईम1 Sept 1935 – 9 Sept 2009

4 min read · 12.4K reads

प्यासे को पानी,
भूखे को दो रोटी
मौला दे! दाता दे!!

आसमान की बात न जानूं
जनगण भाग्य विधाता दे!
धरती और आकाश न मांगूं,
या ईश्वरीय प्रकाश न मांगूं,
मांगे हूं दो गज ज़मीन बस -
मैं शाही आवास न मांगूं
पापों को पनहीं,
परधनियां मोटी-सौंटी,
सिर को साफा छाता दे।

मज़हब नहीं भीख का कोई,
भीख न होती ब्राह्मण, भोई,
अमरीका, यूरोप भले दे -
होती नहीं दूध की धोई
इनके हैं हम पांसे,
तो उनकी हम गोटी,
हमें हमारा त्राता दे!
जनगण मंगल गाथा दे।

नियम युद्ध के दफ्न हो गये
पुरखे जाने कहां से गये,
कुरूक्षेत्रों में खड़े हुए दिन -
कृष्ण न जाने कहां खो गए?
स्वजन पड़ौसों में बैठे,
भर रहे चिकोटी -
शवरी और सुजाता दे!
मौला दे! दाता दे!!

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाप्रेम'प्रेम-महिमा'प्रेम, प्रेम— ए. के. परंदामनारजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय