तसल्ली - नज़्म

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

अपनी अपनी राहों पर मुद्दत तक चलते चलते

आज अचानक इक चौराहे पर जो तुम से मेल हुआ

तो मैं ने तेरी गहरी आँखों में झाँका

और चौंक उठी

इन में तपते सहराओं का बसेरा था

और दूर दूर तक वीराने थे

रीत के धुँदले धुँदले बादल उड़ते फिरते थे

लेकिन मैं ने एक लम्हे को ये मंज़र भी देख लिया

कि तपते जलते सहराओं में

मेरे नाम का इक आँसू, इक ठंडा मीठा नख़लिस्तान भी उगा हुआ था

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like