कोई ज़िंदगी थी गुमान सी - नज़्म

नाहीद क़मरनाहीद क़मर

1 min read · 12.4K reads

क्या कोई ख़बर आए

ज़िंदगी के तरकश में

जितने तीर बाक़ी थे

मेरी बे-ध्यानी से

दिल की ख़ुश-गुमानी से

साज़ बाज़ करते ही

रूह में उतर आए

धुँद इतनी गहरी है

कुछ पता नहीं चलता

ख़्वाब के तआ'क़ुब में

कौन से ज़मानों से

कितने आसमानों से

हम गुज़र के घर आए

फ़स्ल-ए-गुल की बातें भी

अब कहाँ रहें मुमकिन

उम्र की कहानी में

ऐसी बे-ज़मीनी में

ऐसी ला-मकानी में

सिर्फ़ इतना मुमकिन है

धड़कनों की गिनती में

अगला मोड़ मुड़ते ही

आख़िरी सफ़र आए

नाहीद क़मर
About the poet

नाहीद क़मर

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like