बुझा रुत - नज़्म

नाहीद क़मरनाहीद क़मर

1 min read · 12.4K reads

ये मेरे दिल की पगडंडी पे चलती नज़्म है कोई

कि सैल-ए-वक़्त की भटकी हुई इक लहर सा लम्हा

जो आँचल पर सितारे और उन आँखों में आँसू टाँक देता है

सितारों की चमक

और आँसुओं की झिलमिलाहट में

किसी एहसास-ए-गुम-गश्ता से लिखा बाब है शायद

कोई सैलाब है शायद

या इक बे-नाम सी रस्म-ए-तअ'ल्लुक़ का तराशा ख़्वाब है शायद

जो आँखों में उतरते ही

कभी चुप की सुरंग और बर्फ़ साँसों की लड़ी में झूलता है

और कभी बहता है सच बन कर

लहू की हर रवानी में

नज़र से झाँकती इक उम्र जैसी राएगानी में

मगर

दिल की तहों में इक ख़लिश सी कसमसाती और कहती है

ये सच कैसा है कि

जलते हुए दिल को गुमाँ तक भी जो छाँव का न दे पाए

ये कैसा सच है

जिस की थाम कर उँगली कोई रस्तों में खो जाए

नाहीद क़मर
About the poet

नाहीद क़मर

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like