सब कुछ हो सकता है - नज़्म

नाहीद अख़्तर बलूचनाहीद अख़्तर बलूच

1 min read · 12.4K reads

सफ़ेद चमेली की हरी शाख़ों पर

सियाह गुलाब खिल सकता है

सितारे रात की ऊँघती सीढ़ियों से

छलांग लगा कर ज़मीन पर आ सकते हैं

चाँद और सूरज किसी आसमानी पुल में

मुलाक़ात पर मुत्तफ़िक़ हो सकते हैं

मकड़ी अपने जाले में

इंसान को फाँस सकती है

समुंदर दरिया के क़दमों में गिर सकता है

दरख़्तों पर हीरे उग सकते हैं

ज़मीन और आसमान सब से नज़र बचा कर

एक दूसरे को छू सकते हैं

दीवार चल सकती है

पत्थर बोल सकते हैं

यहाँ तक कि इस काएनात में

कुछ भी हो सकता है

मगर तुम ख़्वाब में भी

मेरे नहीं हो सकते

नाहीद अख़्तर बलूच
About the poet

नाहीद अख़्तर बलूच

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय