एक सितारा टूट गया है

नाहीद अख़्तर बलूचनाहीद अख़्तर बलूच

1 min read · 12.4K reads

एक सितारा टूट गया है

क्यूँ लगता है ख़ाली चाँद

छुपन-छुपाई खेल रहे हैं

एक पेड़ की डाली चाँद

तेरे रूप का दर्शन माँगे

कब से खड़ा सवाली चाँद

लाल गर्म अँगारा सूरज

एक सुनहरी थाली चाँद

तुझ को इस से डर नहीं लगता

रात है कैसी काली चाँद

मेरे आँगन तू नहीं उतरा

सब ने ईद मना ली चाँद

मेरा चाँद मुक़ाबिल मेरे

तुझ से नज़र हटा ली चाँद

नाहीद अख़्तर बलूच
About the poet

नाहीद अख़्तर बलूच

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like