किसी की आँख ख़ाली हो गई थी

नाहीद अख़्तर बलूचनाहीद अख़्तर बलूच

1 min read · 12.4K reads

किसी की आँख ख़ाली हो गई थी

मोहब्बत इतनी महँगी हो गई थी

तुझे जाते समय इतना पुकारा

मिरी आवाज़ ज़ख़्मी हो गई थी

ज़रा सा मुस्कुरा के उस ने देखा

फ़ज़ा सारी गुलाबी हो गई थी

वो जिस दिन रास्ता बदला था तू ने

मिरी हर राह खोटी हो गई थी

उसे राजा नहीं मिल पाया तो फिर

वो ख़ुद ही अपनी रानी हो गई थी

हमारे हाथ नीचे गिर गए थे

तिरी दीवार ऊँची हो गई थी

अधूरे ख़्वाब से पीछा छुड़ाया

मुझे अब नींद प्यारी हो गई थी

उसे जन्मा था मैं ने दुख उठा के

पराई कैसे बेटी हो गई थी

तुम्हारी राह तकते थक गई जब

वो काली आँख नीली हो गई थी

नाहीद अख़्तर बलूच
About the poet

नाहीद अख़्तर बलूच

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी