दोनों तटों पर - नचिकेता

नचिकेतानचिकेता

4 min read · 12.4K reads

नदी के दोनों तटों पर
बराबर जल-धार लिखना
रात के तन पर सुबह का उजाला
हर बार लिखना

आँख में सपने, अधर पर मखमली मुस्कान लिखना
ख़ुशबुओं के छंद में वनफूल का आख्यान लिखना
बुझे चूल्हों के बदन पर दहकता
अंगार लिखना

दरख्तों की पत्तियों पर हरेपन की ग़ज़ल लिखना
चहचहाता गाँव लिखना, लहलहाती फसल लिखना
वनपखेरू के नयन में प्राकृतिक
अभिसार लिखना

क्षीरमुख शिशु-होंठ पर ही स्तनित स्पर्श लिखना
चुहचुहाए पसीने से ही सृजन का उत्कर्ष लिखना
जेठ की तपती धरा पर सावनी
बौछार लिखना

मत लिखो गुजरात बर्बर, अयोध्या भी नहीं लिखना
लिखो जश्ने-गोधरा मत, बामियाँ भी नहीं लिखना
नहीं चीखों-आँसुओं से किसी के
त्योहार लिखना ।
नचिकेता
About the poet

नचिकेता

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी