एक चिनगारी के लिए

Nabarun Bhattacharyaनवारून भट्टाचार्य23 Jun 1948 – 31 Jul 2014

1 min read · 12.9K reads

किसी बात की चिनगारी उड़कर
कब पड़ेगी सूखी घास पर
सारा शहर उथल-पुथल, भीषण क्रोध में होगा युद्ध
ठुड्डी कट जाएगी फटेगी छाती
लगाम छीन कर दौड़ पड़ेगा नाटक
सूखे कुएँ में कूदेगा सुख
सपने बन्द हैं क़ैदख़ाने में
कोई व्यथा की बारिश कब बींधेगी मधुमक्खी के छत्ते को
सारा शहर रक्त-लहर आशाओं को मिटाता युद्ध

टूटेंगे मुखोश आग्नेय रोष में
आग जले और गुड़िया नाचे
सलाख़ें टूटेगी अदम्य साहस
कई-कई छवियाँ टुकड़े-टुकड़े काँच में
कब खिलेगी कली बारूद की गन्ध से उन्मत्त
सारा शहर उथल-पुथल भीषण क्रोध में होगा युद्ध

Nabarun Bhattacharya
About the poet

Nabarun Bhattacharya नवारून भट्टाचार्य

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी