मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी के शेर

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

गुफ़्तुगू की तुम से आदत हो गई है वर्ना में

जानता हूँ बात करती है कहीं तस्वीर भी


देखना है किस में अच्छी शक्ल आती है नज़र

उस ने रक्खा है मिरे दल के बराबर आईना


फ़िक्र-ए-मआल थी न ग़म-ए-रोज़गार था

हम थे जहाँ में और तिरा इंतिज़ार था


तुम ऐसे बे-ख़बर भी शाज़ होंगे इस ज़माने में

कि दिल में रह के अंदाज़ा नहीं है दिल की हालत का


फ़ना होने में सोज़-ए-शम'अ की मिन्नत-कशी कैसी

जले जो आग में अपनी उसे परवाना कहते हैं


वो निगाह-ए-शर्मगीं हो या किसी का इंकिसार

झुक के जो मुझ से मिला वो एक ख़ंजर हो गया


वहशियों को क़ैद से छूटे हुए मुद्दत हुई

गूँजता है शोर अब तक कान में ज़ंजीर का


वो शम्अ नहीं हैं कि हों इक रात के मेहमाँ

जलते हैं तो बुझते नहीं हम वक़्त-ए-सहर भी


तम्हीद थी जुनूँ की गरेबाँ हुआ जो चाक

यानी ये ख़ैर-मक़्दम-ए-फ़स्ल-ए-बहार था


बनने लगे हैं दाग़ सितारे ख़ुशा नसीब

तारीक आसमान शब-ए-इंतिज़ार था


सुनता हूँ कि ख़िर्मन से है बिजली को बहुत लाग

हाँ एक निगाह-ए-ग़लत-अंदाज़ इधर भी


या दिल है मिरा या तिरा नक़्श-ए-कफ़-ए-पा है

गुल है कि इक आईना सर-ए-राह पड़ा है

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like