ख़ूगर-ए-लज़्ज़त हूँ मैं किस शोख़ की ता'ज़ीर का

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

ख़ूगर-ए-लज़्ज़त हूँ मैं किस शोख़ की ता'ज़ीर का

दिल को हसरत है कि पहलू ढूँडिए तक़्सीर का

था मिरा हंगामा-ए-वहशत अज़ल से पेशतर

अर्श की ज़ंजीर टुकड़ा है मिरी ज़ंजीर का

मर गया ज़िंदाँ में जब मैं वहशी-ए-आतिश-नफ़स

बुझ गया शो'ला चराग़-ए-ख़ाना-ए-ज़ंजीर का

सख़्त-जानी से दिल-ए-मुज़्तर जो तड़पा वक़्त-ए-क़त्ल

बन गया संग-ए-फ़साँ क़ातिल तिरी शमशीर का

हो के बिस्मिल आरज़ू-ए-गुफ़्तगू क़ातिल से है

हर दहान-ए-ज़ख़्म नक़्शा है लब-ए-तक़रीर का

इतनी है मश्क़-ए-तसव्वुर इंतिज़ार-ए-क़त्ल में

मर्दुमक है आँख में जौहर तिरी शमशीर का

जान कर ठंडी हवा वो चैन से सोते तो हैं

दम भरूँ क्यूँ-कर न आह-ए-सर्द-ए-बे-तासीर का

होता है इंसान पैदा वास्ते फ़रियाद के

ये इशारा है सरीर-ए-ख़ामा-ए-तहरीर का

रूह आ जाती है तन में तेग़-ए-उर्यां देख कर

मुर्ग़-ए-जाँ बुलबुल है बाग़-ए-जौहर-ए-शमशीर का

आज तक आवाज़ आती है दहान-ए-गोर से

है ये मदफ़न कुश्ता-ए-तेग़-ए-लब-ए-तक़रीर का

और दूना ग़म उठाया की मिटाने की जो फ़िक्र

दाग़-ए-हसरत हो गया लिक्खा मिरी तक़दीर का

रफ़्ता रफ़्ता यूँ घुलाया क़ैद में ग़म ने 'नज़र'

तौक़-ए-गर्दन पाँव में हल्क़ा बना ज़ंजीर का

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like