बा'द मुद्दत जो मैं ऐ चर्ख़-ए-कुहन याद आया

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

बा'द मुद्दत जो मैं ऐ चर्ख़-ए-कुहन याद आया

क्या सितम कोई नया मुश्फ़िक़-ए-मन याद आया

शे'र कहता था कि मज़मून-ए-दहन याद आया

इक मुअ'म्मा ये दम-ए-फ़िक्र-ए-सुख़न याद आया

अहल-ए-दुनिया को किसी दिन न हुई फ़िक्र-ए-अदम

क्या मुसाफ़िर हैं कि जिन को न वतन याद आया

देख कर अब्र-ए-बहारी मिरी निस्बत बदली

सेहन-ए-गुलशन में दिल-ए-तौबा-शिकन याद आया

रिश्ता-ए-जाँ में गिरह पड़ गई उलझन के सबब

दिल को जब गेसू-ए-पुर-पेच-ओ-शिकन याद आया

पा के सर-चश्मा-ए-हैवाँ जो फिर आया उल्टा

क्या 'सिकंदर' को तिरा चाह-ए-ज़क़न याद आया

मिट गई दिल के न होने से वो दाग़ों की बहार

ऐ 'नज़र' वक़्त-ए-ख़िज़ाँ हम को चमन याद आया

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like