मसर्रतों के ख़ज़ाने ही कम निकलते हैं

मुनव्वर रानामुनव्वर राना26 Sept 1952 – 14 Jan 2024

1 min read · 12.4K reads

मसर्रतों के ख़ज़ाने ही कम निकलते हैं

किसी भी सीने को खोलो तो ग़म निकलते हैं

हमारे जिस्म के अंदर की झील सूख गई

इसी लिए तो अब आँसू भी कम निकलते हैं

ये कर्बला की ज़मीं है इसे सलाम करो

यहाँ ज़मीन से पत्थर भी नम निकलते हैं

यही है ज़िद तो हथेली पे अपनी जान लिए

अमीर-ए-शहर से कह दो कि हम निकलते हैं

कहाँ हर एक को मिलते हैं चाहने वाले

नसीब वालों के गेसू में ख़म निकलते हैं

जहाँ से हम को गुज़रने में शर्म आती है

उसी गली से कई मोहतरम निकलते हैं

तुम्ही बताओ कि मैं खिलखिला के कैसे हँसूँ

कि रोज़ ख़ाना-ए-दिल से अलम निकलते हैं

तुम्हारे अहद-ए-हुकूमत का सानेहा ये है

कि अब तो लोग घरों से भी कम निकलते हैं

मुनव्वर राना
About the poet

मुनव्वर राना

मुनव्वर राना (जन्म: 26 नवंबर 1952,मृत्यु: 14 जनवरी 2024, रायबरेली, उत्तर प्रदेश) उर्दू भाषा के साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित एक कविता शाहदाबा के लिये उन्हें सन् 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[1] वे लखनऊ में रहते हैं। भारत-पाकिस्तान…

View profile & all 45 Poems / Stories

More from मुनव्वर राना

  1. इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए

    इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए

    12.6K reads
  2. किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई

    किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आईमैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में माँ आई

    12.5K reads
  3. भुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता है

    भुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है

    12.5K reads
  4. बादशाहों को सिखाया है क़लंदर होना

    बादशाहों को सिखाया है क़लंदर होनाआप आसान समझते हैं मुनव्वर होना

    12.5K reads
  5. ख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जाना

    ख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना

    12.5K reads