किसी सूरत से हो जाता है सामान-ए-सफ़र पैदा

Munavvar LakhnaviMunavvar Lakhnavi1 Jan 1897 – 1 Jan 1970

1 min read · 12.6K reads

किसी सूरत से हो जाता है सामान-ए-सफ़र पैदा

इरादा कर ही लेता है ख़ुद अपनी रहगुज़र पैदा

गुनहगारी की निय्यत को गुनहगारी नहीं कहते

सफ़र के क़स्द से होती है कब गर्द-ए-सफ़र पैदा

ज़रूरी क्या कि बरसे आग ऊपर से नशेमन पर

ख़स-ओ-ख़ाशाक हैं हो जाएँगे बर्क़-ओ-शरर पैदा

कोई पुरसान-ए-ग़म हो या न हो क्या फ़र्क़ पड़ता है

अज़िय्यत ख़ुद ही कर लेती है अपना चारागर पैदा

'मुनव्वर' मुझ पे शाम-ए-यास ग़ालिब आ नहीं सकती

कि हर उम्मीद से होता है इक रंग-ए-सहर पैदा

 

Munavvar Lakhnavi
About the poet

Munavvar Lakhnavi

Munavvar Lakhnavi (1897-1970) was an Urdu poet who gained repute as a poet and also as a translator. Munavvar Lakhnavi was the takhallus of Bisheshwar Prasad who was born in Lucknow in 1897 in a family of Urdu, Sanskrit and Persian litterateurs. His father, D…

View profile & all 22 Poems / Stories