ख़िरद के पास

Muhammad IqbalMuhammad Iqbal9 Nov 1877 – 21 Apr 1938

1 min read · 12.6K reads

ख़िरद के पास ख़बर के सिवा कुछ और नहीं

तिरा इलाज नज़र के सिवा कुछ और नहीं

हर इक मक़ाम से आगे मक़ाम है तेरा

हयात ज़ौक़-ए-सफ़र के सिवा कुछ और नहीं

गिराँ-बहा है तो हिफ़्ज़-ए-ख़ुदी से है वर्ना

गुहर में आब-ए-गुहर के सिवा कुछ और नहीं

रगों में गर्दिश-ए-ख़ूँ है अगर तो क्या हासिल

हयात सोज़-ए-जिगर के सिवा कुछ और नहीं

उरूस-ए-लाला मुनासिब नहीं है मुझ से हिजाब

कि मैं नसीम-ए-सहर के सिवा कुछ और नहीं

जिसे कसाद समझते हैं ताजिरान-ए-फ़रंग

वो शय मता-ए-हुनर के सिवा कुछ और नहीं

बड़ा करीम है 'इक़बाल'-ए-बे-नवा लेकिन

अता-ए-शोला शरर के सिवा कुछ और नहीं

Muhammad Iqbal
About the poet

Muhammad Iqbal

Sir Allama Muhammad Iqbal, known as Allama Iqbal, was a poet, philosopher, theorist, and barrister in British India. He has been called the "Spiritual Father of Pakistan" for his contributions to the nation. Iqbal's poems, political contributions, and academi…

View profile & all 106 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी