सितम करो न करो इख़्तियार बाक़ी है

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

सितम करो न करो इख़्तियार बाक़ी है

जो हम नहीं तो हमारा मज़ार बाक़ी है

गई बहार मगर अपनी बे-ख़ुदी है वही

समझ रहा हूँ कि अब तक बहार बाक़ी है

हज़ार मरहला-ए-इंतिज़ार तय भी हुए

हज़ार मरहला-ए-इंतिज़ार बाक़ी है

शिकस्त-ए-तौबा है ऐसी सवाब में दाख़िल

अभी से तौबा 'मुबारक' बहार बाक़ी है

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories