समझाएँ किस तरह दिल-ए-ना-कर्दा-कार को

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

समझाएँ किस तरह दिल-ए-ना-कर्दा-कार को

ये दोस्ती समझता है दुश्मन के प्यार को

निकला चमक के मोहर-ए-क़यामत भी और हम

बैठे रहे छुपाए दिल दाग़दार को

साक़ी न मय न जाम न मीना न मै-कदा

आमद बहार की हो मुबारक बहार को

क्या क्या बिगाड़ में भी अदाएँ हैं दिल-फ़रेब

कितने बनाव आते हैं गेसू-ए-यार को

नासेह का इम्तिहान 'मुबारक' हो एक दिन

थोड़ी पिला के देखिए उस होशियार को

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories