पूछी तक़्सीर तो बोले कोई तक़्सीर नहीं

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.5K reads

पूछी तक़्सीर तो बोले कोई तक़्सीर नहीं

हाथ जोड़े तो कहा ये कोई ताज़ीर नहीं

हम भी दीवाने हैं वहशत में निकल जाएँगे

नज्द इक दश्त है कुछ क़ैस की जागीर नहीं

इक तिरी बात कि जिस बात की तरदीद मुहाल

इक मिरा ख़्वाब कि जिस ख़्वाब की ताबीर नहीं

कहीं ऐसा न हो कम-बख़्त में जान आ जाए

इस लिए हाथ में लेते मिरी तस्वीर नहीं

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories