नावक कहें सिनाँ कहें तलवार क्या कहें

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

नावक कहें सिनाँ कहें तलवार क्या कहें

तू ही बता तुझे निगह-ए-यार क्या कहें

शिकवा न दाम का है न सय्याद का गिला

हम आप हो गए हैं गिरफ़्तार क्या कहें

इज़हार-ए-हाल-ए-ज़ार का ऐसों से फ़ाएदा

आज़ार दिल का तुझ से दिल-आज़ार क्या कहें

करते हैं वाइज़ आप मज़म्मत शराब की

कहते हैं क्या जनाब को मय-ख़्वार क्या कहें

ऐसों से तर्क-ए-मय का 'मुबारक' सवाल क्या

तौबा की तुझ से रिंद-ए-क़दह-ख़्वार क्या कहें

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories