जलता हूँ हिज्र-ए-शाहिद ओ याद-ए-शराब में

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

जलता हूँ हिज्र-ए-शाहिद ओ याद-ए-शराब में

शौक़-ए-सवाब ने मुझे डाला अज़ाब में

कहते हैं तुम को होश नहीं इज़्तिराब में

सारे गिले तमाम हुए इक जवाब में

फैली शमीम-ए-यार मिरे अश्क-ए-सुर्ख़ से

दिल को ग़ज़ब फ़िशार हुआ पेच-ओ-ताब में

चीन-ए-जबीं को देख के दिल बस्ता-तर हुआ

कैसी कुशूद-ए-कार कुशाद-ए-नक़ाब में

हम कुछ तो बद थे जब न किया यार ने पसंद

ऐ हसरत इस क़दर ग़लती इंतिख़ाब में

रहते हैं जमा कूचा-ए-जानाँ में ख़ास ओ आम

आबाद एक घर है जहान-ए-ख़राब में

आँख उस की फिर गई थी दिल अपना भी फिर गया

ये और इंक़िलाब हुआ इंक़िलाब में

बदनाम मेरे गिर्या-ए-रुस्वा से हो चुके

अब उज़्र क्या रहा निगह-ए-बे-हिजाब में

मतलब की जुस्तुजू ने ये क्या हाल कर दिया

हसरत भी अब नहीं दिल-ए-नाकाम-याब में

गोया कि रो रहा हूँ रक़ीबों की जान को

आतिश ज़बाना-ज़न हुई तूफ़ान-ए-आब में

नाकामियों से काम रहा उम्र भर हमें

पीरी में यास है जो हवस थी शबाब में

है इख़्तियार-ए-यार में सूद ओ ज़ियाँ मगर

फ़ाज़िल थे हम जहाँ से क़ज़ा के हिसाब में

नासेह है ऐब-जू ओ दिल-आज़ार इस क़दर

गोया सवाब है सुख़न-ए-ना-सवाब में

दोनों का एक हाल है ये मुद्दआ हो काश

वो ही ख़त उस ने भेज दिया क्यूँ जवाब में

तक़दीर भी बुरी मिरी तक़रीर भी बुरी

बिगड़े वो पुर्सिश-ए-सबब-ए-इज्तिनाब में

क्या जल्वे याद आए कि अपनी ख़बर नहीं

बे-बादा मस्त हूँ मैं शब-ए-माहताब में

है मिन्नतों का वक़्त शिकायत रही रही

आए तो हैं मनाने को वो पर इताब में

तेरी जफ़ा न हो तो है सब दुश्मनों से अम्न

बदमस्त ग़ैर महव दिल और बख़्त ख़्वाब में

पैहम सुजूद पा-ए-सनम पर दम-ए-विदा

'मोमिन' ख़ुदा को भूल गए इज़्तिराब में

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम