हम समझते हैं आज़माने को

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

हम समझते हैं आज़माने को

उज़्र कुछ चाहिए सताने को

संग-ए-दर से तिरे निकाली आग

हम ने दुश्मन का घर जलाने को

सुब्ह-ए-इशरत है वो न शाम-ए-विसाल

हाए क्या हो गया ज़माने को

बुल-हवस रोए मेरे गिर्ये पे अब

मुँह कहाँ तेरे मुस्कुराने को

बर्क़ का आसमान पर है दिमाग़

फूँक कर मेरे आशियाने को

संग-ए-सौदा जुनूँ में लेते हैं

अपना हम मक़बरा बनाने को

शिकवा है ग़ैर की कुदूरत का

सो मिरे ख़ाक में मिलाने को

रोज़-ए-महशर भी होश गर आया

जाएँगे हम शराब-ख़ाने को

सुन के वस्फ़ उस पे मर गया हमदम

ख़ूब आया था ग़म उठाने को

कोई दिन हम जहाँ में बैठे हैं

आसमाँ के सितम उठाने को

चल के काबे में सज्दा कर 'मोमिन'

छोड़ उस बुत के आस्ताने को

नक़्श-ए-पा-ए-रक़ीब की मेहराब

नहीं ज़ेबिंदा सर झुकाने को

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़