ग़ुस्सा बेगाना-वार होना था

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

ग़ुस्सा बेगाना-वार होना था

बस यही तुझ से यार होना था

क्या शब-ए-इंतिज़ार होना था

नाहक़ उम्मीद-वार होना था

क्यूँ न होते अज़ीज़ ग़ैर तुम्हें

मेरी क़िस्मत में ख़्वार होना था

मुझ से जन्नत में वो सनम न मिला

हश्र और एक बार होना था

गर न थी ऐ दिल उस के रंज की ताब

क्यूँ शिकायत-गुज़ार होना था

ख़ाक होता न मैं तो क्या करता

उस के दर का ग़ुबार होना था

हर्ज़ा-गर्दी से हम ज़लील हुए

चर्ख़ का ए'तिबार होना था

मर्ग-ए-शाम-ए-विसाल-ए-हिरमाँ है

सुब्ह-दम जाँ-निसार होना था

और से हम-कनार है दुश्मन

आज तो हम-कनार होना था

शिकवा-ए-दहर पर कहा तुम को

आफ़त-ए-रोज़गार होना था

चश्म-ए-बे-इख़्तियार-ए-जानाँ में

क्या मिरा इख़्तियार होना था

सब्र कर सब्र हो चुका जो कुछ

ऐ दिल-ए-बे-क़रार होना था

कू-ए-दुश्मन में जा पकड़ता क्यूँ

क्या मुझे शर्मसार होना था

वो नमक-पाश भी नहीं होते

यूँ ही दिल को फ़िगार होना था

ख़ाक में हैफ़ ये शराब मिले

मोहतसिब बादा-ख़्वार होना था

न गया तीर-ए-नाला सू-ए-रक़ीब

मुर्ग़-ए-अर्शी शिकार होना था

रात दिन बादा ओ सनम 'मोमिन'

कुछ तो परहेज़-गार होना था

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़