अदम में रहते तो शाद रहते उसे भी फ़िक्र-ए-सितम न होता

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

अदम में रहते तो शाद रहते उसे भी फ़िक्र-ए-सितम न होता

जो हम न होते तो दिल न होता जो दिल न होता तो ग़म न होता

हुई ख़जालत से नफ़रत अफ़्ज़ूँ गिले किए ख़ूब आख़िरीं दम

वो काश इक दम ठहर के आते कि मेरे लब पर भी दम न होता

पड़ा ही मरना बस अब तो हम को जो उस ने ख़त पढ़ के नामा-बर से

कहा कि गर सच ये हाल होता तो दफ़्तर इतना रक़म न होता

किसी के जलने का ध्यान आया वगर्ना दूद-ए-फ़ुग़ाँ से मेरे

अगर हज़ारों सिपेह्र बनते तुम्हारी आँखों में नम न होता

जो आप दर से उठा न देते कहीं न करता मैं जब्हा-साई

अगरचे ये सरनविश्त में था तुम्हारे सर की क़सम न होता

विसाल को हम तरस रहे थे जो अब हुआ तो मज़ा न पाया

अदू के मरने की जब ख़ुशी थी कि उस को रंज-ओ-अलम न होता

जहान-ए-तंग ओ हुजूम-ए-वहशत ग़रज़ कि दम पर बुरी बनी थी

कहाँ मैं जाता न जी ठहरता कहीं जो दश्त-ए-अदम न होता

मगर रक़ीबों ने सर उठाया कि ये न होता तो बे-मुरव्वत

नज़र से ज़ाहिर हया न होती हया से गर्दन में ख़म न होता

वहाँ तरक़्क़ी जमाल को है यहाँ मोहब्बत है रोज़-अफ़्ज़ूँ

शरीक-ए-ज़ेबा था बुल-हवस भी जो बेवफ़ाई में कम न होता

ग़लत कि साने' को हो गवारा ख़राश-ए-अंगुश्त-हा-ए-नाज़ुक

जवाब-ए-ख़त की उमीद रखते जो क़ौल-ए-जुफ़्फ़िल-क़लम न होता

ये बे-तकल्लुफ़ फिरा रही है कशिश दिल-ए-आशिक़ाँ की उस को

वगर्ना ऐसी नज़ाकतों पे ख़िराम-ए-नाज़ इक क़दम न होता

विसाल तो है कहाँ मयस्सर मगर ख़याल-ए-विसाल ही में

मज़े उड़ाते हवस निकलती जो साथ अंदाज़-ए-रम न होता

हुआ मुसलमाँ मैं और डर से न दर्स-ए-वाइज़ को सुन के 'मोमिन'

बनी थी दोज़ख़ बला से बनती अज़ाब-ए-हिज्र-ए-सनम न होता

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़