तुझ क़ैद से दिल हो कर आज़ाद बहुत रोया

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

तुझ क़ैद से दिल हो कर आज़ाद बहुत रोया

लज़्ज़त को असीरी की कर याद बहुत रोया

तस्वीर मिरी तुझ बिन ''मानी'' ने जो खेंची थी

अंदाज़ समझ उस का ''बहज़ाद'' बहुत रोया

नाले ने तिरे बुलबुल नम चश्म न की गुल की

फ़रियाद मिरी सुन कर सय्याद बहुत रोया

जुएँ पड़ी बहती हैं जा देख गुलिस्ताँ में

तुझ क़द से ख़जिल हो कर शमशाद बहुत रोया

आईना जो पानी में है ग़र्क़ ये बाइस है

तुझ सख़्त-दिली आगे फ़ौलाद बहुत रोया

याँ तक मिरे मशहद से है तिश्ना-लबी पैदा

इस सम्त जो हो गुज़रा जल्लाद बहुत रोया

'सौदा' से ये मैं पूछा दिल मैं भी किसी को दूँ

वो कर के बयाँ अपनी रूदाद बहुत रोया

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

    वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैंअब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

    12.4K reads
  4. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  5. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like