बरहमन बुत-कदे के शैख़ बैतुल्लाह के सदक़े

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

बरहमन बुत-कदे के शैख़ बैतुल्लाह के सदक़े

कहें हैं जिस को 'सौदा' वो दिल-ए-आगाह के सदक़े

जता दें जिस जगह हम क़द्र अपनी ना-तवानी की

अगर कोहसार वाँ होवे तो जावे काह के सदक़े

न दे तकलीफ़ जलने की किसू के दिल को मेरे पर

असर से दूर रहती हैं मैं अपनी आह के सदक़े

अजाइब शग़्ल में थे रात तुम ऐ शैख़ रहमत है

मैं उस रीश-ए-बुलंद और दामन-ए-कोताह के सदक़े

नहीं बे-वजह कूचे से तिरे उठना बगूले का

हमारी ख़ाक भी जाती है तेरी राह के सदक़े

कभू वो शब भी ऐ परवाना हक़ बाहम दिखावेगा

तू बल बल शम्अ पर जावे मैं हूँ उस माह के सदक़े

दिखाती है तुझे किस किस तरह 'सौदा' की नज़रों में

जो हो इंसाफ़ तो जावे तू उस की चाह के सदक़े

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

    वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैंअब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

    12.4K reads
  4. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  5. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like