शम्अ भी इस सफ़ा से जलती है

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

शम्अ भी इस सफ़ा से जलती है

तेरे रुख़ पर निगह फिसलती है

ख़ाक उड़ाती है ऐ सबा मेरी

बे-अदब किस तरह से चलती है

वो न आया तो जान जाएँगे

कब तबीअत मिरी बहलती है

दिल निकलता है उस के गेसू से

नागनी देखो मन उगलती है

निगह-ए-गर्म यार देखे है

कब किसी से ये आँख जलती है

इक परी-रू पे 'बर्क़' मरता हूँ

जान उस पर मिरी निकलती है

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories