तुम ख़ूब उड़ाते रहो ख़ाका मिरे दिल का

मिर्ज़ा मायल देहलवीमिर्ज़ा मायल देहलवी

1 min read · 12.4K reads

तुम ख़ूब उड़ाते रहो ख़ाका मिरे दिल का

पैदा नहीं दुश्मन कोई तुम सा मिरे दिल का

फिरती है नज़र में किसी गेसू की दराज़ी

बढ़ता ही चला जाएगा सौदा मिरे दिल का

उल्टी है न उल्टेंगे नक़ाब-ए-रुख़-ए-रौशन

माना है न मानेंगे वो कहना मिरे दिल का

'माइल' तिरे अशआर सुनूँ बज़्म में क्यूँ-कर

ये राज़ किए देते हैं इफ़्शा मेरे दिल का

मिर्ज़ा मायल देहलवी
About the poet

मिर्ज़ा मायल देहलवी

उपनाम : 'मायल' मूल नाम : मीरज़ा मुमताजउद्दीन अहमद ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 15 Poems / Stories