ऐसी क्या थीं इताब की बातें

मिर्ज़ा मायल देहलवीमिर्ज़ा मायल देहलवी

1 min read · 12.4K reads

ऐसी क्या थीं इताब की बातें

मैं तो कहता था ख़्वाब की बातें

कुछ ग़ज़ब हो रही हैं आरिज़ से

ज़ुल्फ़-ए-पुर-पेच-ओ-ताब की बातें

बे-हिजाबी में क्या ग़ज़ब होगा

जब ये कुछ हैं हिजाब की बातें

सर मिरा और निशान-ए-पा-ए-अदू

देखना इज़्तिराब की बातें

एक हज़रत हैं आप भी 'माइल'

सुन चुका हूँ जनाब की बातें

मिर्ज़ा मायल देहलवी
About the poet

मिर्ज़ा मायल देहलवी

उपनाम : 'मायल' मूल नाम : मीरज़ा मुमताजउद्दीन अहमद ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 15 Poems / Stories