जो कुछ किया सो हम ने किया अपनी चाह से

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

जो कुछ किया सो हम ने किया अपनी चाह से

अब शिकवा कीजिए न कुछ उस रश्क-ए-माह से

आशिक़ के रोज़गार को उस ने सियह किया

काकुल से ख़त से ज़ुल्फ़ से ख़ाली सियाह से

ताब-ओ-तवान-ओ-दीन-ओ-दिल-ओ-अक़्ल-ओ-सब्र-ओ-होश

वो शोख़ मुझ से ले गया सब इक निगाह से

की चर्ख़ कज-रविश ने ये क्या कज-अदाई ख़र्च

जो हम को आश्ना किया उस कज-कुलाह से

कसरत नुजूम की न फ़लक पर ये समझियो

ग़िर्बाल हो गया है मिरे तीर-ए-आह से

उस शोख़ ख़ुद-पसंद से पूछे कोई सही

साबित हुआ है क़त्ल मिरा किस गुनाह से

प्यारे अबस हुए हो 'जहाँदार' से ख़फ़ा

बे-दिल न हो तुम ऐसे दिली-ख़ैर-ख़्वाह से

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल