जी भरा आता है ख़ाली मय का प्याला दे गया

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

जी भरा आता है ख़ाली मय का प्याला दे गया

देखियो क्या आज हम को शोख़-बाला दे गया

उस बुत-ए-पैमाँ-गुसिल को जब कि मैं लाता हूँ घर

कुई निकोई दे के बाला मुझ को ताला दे गया

चाक-ए-सीना को जिगर को दाग़-ए-दिल को दर्द-ए-ज़ख़्म

ताजिर-ए-ग़म शहर-ए-उल्फ़त के ये काला दे गया

कल के दिन दिखला के अपना जल्वा-ए-सनअत-गरी

याद अपनी शब को वो बारी-तआ'ला दे गया

नाम अपना जपने को हर हर तरह से हर जगह

सुब्हा तो मस्जिद में बुत-ख़ाने में माला दे गया

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like