तुझ में जिस दम धियान जाता है

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

तुझ में जिस दम धियान जाता है

होश आया उस आन जाता है

दिल मिरा गुम हुआ सनम अल्लाह

तुझ पे मेरा गुमान जाना है

तेरे मिज़्गाँ की क्या करूँ तारीफ़

तीर ये बे-कमान जाता है

हाए ज़ालिम हूँ नीम-जाँ टुक देख

हाथ से इक जवान जाता है

सज मिरे शोख़ की ज़रा देखो

जैसे बाँका पठान जाता है

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like