सोच में तेरे सुना रात जो खटका-पटका

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

सोच में तेरे सुना रात जो खटका-पटका

सर को तकिए से उठा पट्टी पे दे दे पटका

तू ने गर कंघी जो काकुल को पकड़ कर झटका

दिल पड़ा फिरता है सर मारता भूला-भटका

लख़्त-ए-दिल आ सर-ए-मिज़्गाँ पे लटकते हैं पड़े

तेरी उल्फ़त ने भला साँग दिखाया नट का

जब न तब बोसे पे हटते हो कि दूँगा न कभी

मान कर ये न मिरी जान फिर ऐसी हट का

क्यूँ तिरी चाल लटक देख के दिल लटके हैं

कुछ तो हम को भी बता किस से ये सीखा लटका

नट-खटी देख तिरी मैं तो अचंभे में रहा

दिल झपट हाथ से झट राग सुनाया खटका

घर बसे बोल भी कुछ क्या है ख़राबी ठानी

कब तलक हम से फिरेगा यूँही फटका फटका

दिल-ए-गुम-गश्ता की हर इक से मैं करता हूँ तलाश

चोर जो था वही आँखों को चुरा कर सटका

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like