रूप कुछ आन-बान में कुछ है

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

रूप कुछ आन-बान में कुछ है

और मज़ा इस के मान में कुछ है

बे-बदल कह तुझे खड़ा सानेअ'

ये भनक मेरे कान में कुछ है

करना सख़्ती न टुक समझना जान

जान मुझ ना-तवान मैं कुछ है

ऐ मुसव्विर शिताब हो कि अभी

उस का नक़्शा धियान में कुछ है

है ये अबरू-कमाँ हदफ़-अंदाज़

तीर सा इस कमान में कुछ है

धान-पाँ है मिज़ाज उस की तो

आन में कुछ है आन में कुछ है

मान का पान भी ग़नीमत जान

अब तवाज़ो जहान में कुछ है

वो मुनाफ़िक़ है आदमी जिस के

दिल में कुछ है बयान में कुछ है

खोल आँखें दिलों की देखो तो

ला-मकाँ या मकान में कुछ है

ग़ैर-ए-ख़ालिक़ के और भी लोगो

इस ज़मीन-ओ-ज़मान में कुछ है

उस सिवा है तो कुछ कहो बारे

जिस के वहम-ओ-गुमाँ में कुछ है

देखियो 'अज़फ़री' को टुक और ही

आन-बान इस जवान में कुछ है

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like