ख़िज़ाँ तन्हा न सैर-ए-बोस्ताँ को जा बिगाड़ आई

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

ख़िज़ाँ तन्हा न सैर-ए-बोस्ताँ को जा बिगाड़ आई

सबा भी चल के वाँ ऐ बुलबुलो फूलों को झाड़ आई

शब-ए-बीमार या काली बला या रात काली है

क़यामत आई या छाती पे ये हिज्राँ पहाड़ आई

जो आया यार तो तू हो चला ग़श ऐ दिवाने दिल

इसी दम तुझ को मरना था बता क्या तुझ को धाड़ आई

मसल है बर-महल ऐ 'अज़फ़री' जो कि गया कोई

हमारी बार को गुल छड़ गए काँटों की बाड़ आई

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like