दोस्ती में तिरी बस हम ने बहुत दुख झेले

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

दोस्ती में तिरी बस हम ने बहुत दुख झेले

कौन नित उठ के मिरी जान ये पापड़ बेले

चोली मस्की है खुले बंद गरेबाँ ये फटा

कौन सी जाए से बन आए मियाँ अलबेले

मेल तेरे का कोई हम को सजीला न मिला

देख डाले हैं हर इक शहर के मेले-ठेले

ज़ुल्म की रहती है मुझ पर जो ये ले ले दे दे

काएनात अपनी मिरे पास है जो कुछ ले ले

नोश फ़रमाते हो बातों में मज़े से अक्सर

धेंदस और कदूही और खीरे चचींदे केले

दिल भरा है तो कहो और नहीं तो बिस्मिल्लाह

और मन मानती दस लाख तो गाली दे ले

तेरे धमकाने से कोई 'अज़फ़री' धमके हैगा

खेल ऐसे हैं मियाँ हम ने बहुत से खेले

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी