वो चाल अटखेलियों से चल कर दिल ओ जिगर रौंदे डालते हैं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

वो चाल अटखेलियों से चल कर दिल ओ जिगर रौंदे डालते हैं

अभी जवानी का है जो आलम न देखते हैं न भालते हैं

चला है पहलू से यार उठ कर ग़म-ए-जुदाई को टालते हैं

कभी तो हम दिल को थामते हैं कभी जिगर को सँभालते हैं

कभी न जिन को लगाया था मुँह गले में बाहें वो डालते हैं

जो माँगता हूँ मैं एक बोसा तो आप आँखें निकालते हैं

अगर यही है तलव्वुन उन का ख़ुदा ही है वादा हो जो पूरा

कहा था कल आज वस्ल होगा वो आज फिर कल पे टालते हैं

न क़हर रफ़्तार-ए-नाज़ ढाए लचक न वक़्त-ए-ख़िराम आए

ख़ुदा ही नाज़ुक कमर बचाए कि पाएँचे वो सँभालते हैं

न जाँ-ब-लब क्यूँ मरीज़-ए-ग़म हो पए-अयादत न आए देखो

मसीह कहते हैं लोग जिन को वो जान कर मार डालते हैं

कभी ये कहते हैं दर्द-ए-सर है कभी ये कहते हैं अब सहर है

सितम ये मुश्ताक़-ए-वस्ल पर है हज़ारों हीले निकालते हैं

निकालूँ अरमान क्यूँ न जी के कि मस्त हों जाम-ए-इश्क़ पी के

मैं सदक़े इस अपनी बे-ख़ुदी के कि दौड़ कर वो सँभालते हैं

कसी के 'अंजुम' जो हैं सिखाए तो हैं नया रंग आज लाए

कि चुपके बैठे हैं सर झुकाए न बोलते हैं न चालते हैं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads