मिसाल-ए-चर्ख़ रहा 'आसमाँ' सर-गरदाँ

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

मिसाल-ए-चर्ख़ रहा 'आसमाँ' सर-गरदाँ

पर आज तक न खुला ये कि जुस्तुजू क्या है

यहाँ तो काम तमन्ना ही में तमाम हुआ

मगर उन्हों ने न पूछा कि आरज़ू क्या है

ये बहस कसरत ओ वहदत की हम से क्यूँ वाइज़

हमारी आँखों से तू देख चार-सू क्या है

कोई तो चाहिए रख़्ना उमीद-वारी को

बराए-चाक-ए-जिगर हाजत-ए-रफ़ू क्या है

मसल जहाँ में है 'मुश्ते नमूना अज़-ख़रवार''

जो हट-धरम नहीं तुम हो तो हट की ख़ू क्या है

गवाह हैं ये तिरी बहकी बहकी बातों के

ये जाम क्या है ये मय क्या है ये सुबू क्या है

तुम्हारे दाँत नहीं हीरे की हैं ये कनियाँ

तुम्हारे सामने मोती की आबरू क्या है

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads