हम से न होगी तर्क-ए-वफ़ा ये और किसी को सुनाएँ आप

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

हम से न होगी तर्क-ए-वफ़ा ये और किसी को सुनाएँ आप

हम न सुनेंगे हज़रत-ए-नासेह लाख हमें समझाएँ आप

शर्म-ओ-हया के पर्दे में करते थे हम पे जफ़ाएँ आप

आप को हम पहचान गए मुँह आँचल से न छुपाएँ आप

ज़ुल्फ़ का तेरे इन से कोई मज़मूँ जो रक़म हो जाता है

फ़र्त-ए-ख़ुशी से ले लेता हूँ हाथों की अपने बुलाएँ आप

वाह-जी वा बस देख लिया क्या वज़्अ की है यही पाबंदी

कहते इस को हैं शर्म-ओ-हया हम जाँ से जाएँ न आएँ आप

सुन चुके हाल-ए-पुर्सिश-ए-महशर वाज़ की 'अंजुम' हद भी है

ये तो नहीं है हुक्म-ए-ख़ुदा रोज़ एक क़यामत ढाएँ आप

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads