मुँह तका ही करे है जिस तिस का

मीर तक़ी मीरमीर तक़ी मीर

1 min read · 12.4K reads

मुँह तका ही करे है जिस तिस का

हैरती है ये आईना किस का

शाम से कुछ बुझा सा रहता हूँ

दिल हुआ है चराग़ मुफ़्लिस का

थे बुरे मुग़्बचों के तेवर लेक

शैख़ मय-ख़ाने से भला खिसका

दाग़ आँखों से खिल रहे हैं सब

हाथ दस्ता हुआ है नर्गिस का

बहर कम-ज़र्फ़ है बसान-ए-हबाब

कासा-लैस अब हुआ है तू जिस का

फ़ैज़ ऐ अब्र चश्म-ए-तर से उठा

आज दामन वसीअ है इस का

ताब किस को जो हाल-ए-मीर सुने

हाल ही और कुछ है मज्लिस का

मीर तक़ी मीर
About the poet

मीर तक़ी मीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय