आह मैं बे-क़रार किस का हूँ

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

आह मैं बे-क़रार किस का हूँ

कुश्ता-ए-इंतिज़ार किस का हूँ

तीर सा दिल में कुछ खटकता है

देखियो मैं शिकार किस का हूँ

दिल है या मैं हूँ मैं हूँ या दिल है

और अब हम-कनार किस का हूँ

चैन आता नहीं मुझे यारो

दिल-ए-पुर-इज़्तिरार किस का हूँ

चाक है मिस्ल-ए-गुल तमाम बदन

या रब इतना फ़िगार किस का हूँ

'सोज़' मैं जो कहा कहाँ था यार

बोला चल बे मैं यार किस का हूँ

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories