जो तू हो पास तो देखूँ बहार आँखों से

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

जो तू हो पास तो देखूँ बहार आँखों से

वगर्ना करते हैं गुल कार-ए-ख़ार आँखों से

कहाँ है तू कि में खींचूँ हूँ राह में तेरी

बिसान-ए-नक़्श-ए-क़दम इंतिज़ार आँखों से

ज़ि-बस कि आतिश-ए-ग़म शोला-ज़न है सीने में

गिरीं हैं अश्क की जागह शरार आँखों से

मैं याद कर दुर-ए-दनदान-ए-यार रोता हूँ

टपकते हैं गुहर-ए-आब-दार आँखों से

टुक आ के देख तू ऐ सर्व-क़द मिरा अहवाल

रवाँ है ग़म में तिरे जूएबार आँखों से

चढ़ाऊँ दस्ता-ए-नर्गिस मज़ार-ए-मजनूँ पर

जो देखूँ आज मैं रू-ए-निगार आँखों से

चमन में कल कोई तुझ सा परी नज़र न पड़ा

अगरचे देखे हैं जा कर हज़ार आँखों से

हुआ है दीदा-ए-'बेदार' गुल-फ़िशाँ जब से

गिरा है तब से ये अब्र-ए-बहार आँखों से

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे