जिस वक़्त तू बे-नक़ाब आवे

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

जिस वक़्त तू बे-नक़ाब आवे

होगा कोई जिस को ताब आवे

काफ़ी है नक़ाब-ए-ज़ुल्फ़ मुँह पर

आशिक़ से अगर हिजाब आवे

क्यूँकर कहे कोई हाल तुझ से

हर बात में जो इताब आवे

क़ासिद से कहा है वक़्त-ए-रुख़्सत

जो वो बुत-ए-बे-हिजाब आवे

ले आइयो गर जवाब देवे

लाज़िम है कि तू शिताब आवे

ऐ जाँ-ब-लब रसीदा इतना

रहना है कि ता जवाब आवे

'बेदार' को तुझ बिन ऐ दिल-आराम

होता ही नहीं कि ख़्वाब आवे

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like