हम पे सौ ज़ुल्म-ओ-सितम कीजिएगा

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

हम पे सौ ज़ुल्म-ओ-सितम कीजिएगा

एक मिलने को न कम कीजिएगा

भागते ख़ल्क़ से कुछ काम नहीं

क़स्द है आप से रम कीजिएगा

गर यही ज़ुल्फ़ ओ यही मुखड़ा है

ग़ारत-ए-दैर-ओ-हरम कीजिएगा

गर रही यूँही गुल-फ़िशानी-ए-अश्क

जा-ब-जा रश्क-ए-इरम कीजिएगा

जी में है आज बजाए मक्तूब

यही बैत उस को रक़म कीजिएगा

मेहरबानी से फिर ऐ बंदा-नवाज़

कहिए किस रोज़ करम कीजिएगा

नींद आवेगी न तन्हा 'बेदार'

ता न ख़्वाब उस से बहम कीजिएगा

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like