आशिक़ न अगर वफ़ा करेगा

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

आशिक़ न अगर वफ़ा करेगा

फिर और कहो तो क्या करेगा

मत तोड़यो दिल सनम किसी का

अल्लाह तिरा भला करेगा

है आलम-ए-ख़्वाब हाल-ए-दुनिया

देखेगा जो चश्म वा करेगा

जीता न बचेगा कोई ज़ालिम

ऐसी ही जो तू अदा करेगा

कल के तो कई पड़े हैं ज़ख़्मी

क्या जानिए आज क्या करेगा

आ जाएगा सामने तू जिस के

दिल क्या है कि जी फ़िदा करेगा

क्या जानिए क्या करेगा तूफ़ाँ

गर अश्क यूँही बहा करेगा

'बेदार' ये बैत-ए-दर्द रो रो

फ़ुर्क़त में तिरी पढ़ा करेगा

''अपनी आँखों में तुझ को देखूँ

ऐसा भी कभू ख़ुदा करेगा''

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like