सरगर्म-ए-तमाशा था दिल महव-ए-अदा बरसों

मीर बशीरमीर बशीर

1 min read · 12.4K reads

सरगर्म-ए-तमाशा था दिल महव-ए-अदा बरसों

समझा ही नहीं नादाँ मफ़्हूम-ए-वफ़ा बरसों

आशुफ़्ता-मिज़ाज आख़िर जाएँ तो कहाँ जाएँ

हर गाम पे यारों ने धोका ही दिया बरसों

इक बार गुज़रता है दिल दर्द की राहों से

रग रग से तड़पती है तासीर-ए-दुआ बरसों

वो आलम-ए-मदहोशी वो मसती-ए-रिंदाना

गुल-रंग जवानी थी क्या होश-रुबा बरसों

आग़ोश-ए-तसव्वुर में सौ बार गो आते हैं

लेकिन न क़रीब आए वो जान-ए-हया बरसों

गो 'मीर' के नालों में तासीर-ए-जुनूँ कम थी

ऐसा भी कहाँ होगा अब शोला-नवा बरसों

मीर बशीर
About the poet

मीर बशीर

मीर बशीर

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like