रविश रविश पे जवानी के ताजदार आए

मीर बशीरमीर बशीर

1 min read · 12.4K reads

रविश रविश पे जवानी के ताजदार आए

जुनूँ के क़ाफ़िले वाबस्ता-ए-बहार आए

वो रात जिस का बड़ा इंतिज़ार था दिल को

वो रात दर्द के पहलू में हम गुज़ार आए

मिला जवाब हरम से न बुत-कदे से कहीं

गली गली में तिरे नाम को पुकार आए

ख़ुदा करे मिरी रातों में काएनात-ए-जमाल

गई बहार को ले कर हज़ार बार आए

किसी की याद के जल्वों के बे-क़रार हुजूम

उफ़ुक़ से चाँद जो उभरा तो अश्क-बार आए

जो होने वाला है हो कर रहेगा 'मीर' आख़िर

मगर मजाल है दिल को कहीं क़रार आए

मीर बशीर
About the poet

मीर बशीर

मीर बशीर

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like