रह-ए-इश्क़-ओ-वफ़ा है और मैं हूँ

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

रह-ए-इश्क़-ओ-वफ़ा है और मैं हूँ

ये तेरा नक़्श-ए-पा है और मैं हूँ

निगाहों में है ज़ंजीर-ए-मोहब्बत

तिरी ज़ुल्फ़-ए-दोता है और मैं हूँ

शब-ए-आख़िर फ़ज़ा-ए-दिल में फैली

ख़मोशी की रिदा है और मैं हूँ

यही है मुख़्तसर सी अपनी दुनिया

ये मेरा आइना है और मैं हूँ

वही है हिज्र की रुत की उदासी

वही क़ातिल हवा है और मैं हूँ

नज़र में है कोई ख़ूँ-रेज़ मंज़र

कोई ज़ख़्मी सदा है और मैं हूँ

ख़ुदा ही जाने होने वाला क्या है

तिरी क़ातिल अदा है और मैं हूँ

मुझे क्या लेना देना है जहाँ से

ख़याल-ए-दिल-रुबा है और मैं हूँ

वही है बादिया-पैमाई अपनी

वही आब-ओ-हवा है और मैं हूँ

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads