राखी - नज़्म

मसूदा हयातमसूदा हयात

1 min read · 12.4K reads

उस के धागों में दिल के ख़ज़ाने निहाँ

उस के फूलों में दरिया-ए-उल्फ़त रवाँ

ये बहन भाई की चाहतों का निशाँ

ये है राखी का बंधन मिरे भाइयो

इस की तस्वीर में है अजब बाँकपन

इस की तारीख़ में एकता का चलन

इस की अज़्मत का क़ाइल है सारा चमन

ये है राखी का बंधन मिरे भाइयो

सिर्फ़ बंधन नहीं एक पैमान है

भाइयों के दिलों का ये ईमान है

अपनी बहनों पे हर भाई क़ुर्बान है

ये है राखी का बंधन मिरे भाइयो

की हुमायूँ ने रक्षा जो मेवाड़ की

दुश्मनों को हर इक मोड़ पर मात दी

रक्षा बंधन ही की ये करामात थी

ये है राखी का बंधन मिरे भाइयो

मसूदा हयात
About the poet

मसूदा हयात

View profile & all 31 Poems / Stories

More from मसूदा हयात

  1. ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम हो

    ख़ुश्बू सी कोई आए तो लगता है कि तुम होशीशा कहीं टकराए तो लगता है कि तुम हो

    12.4K reads
  2. तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दिया

    तेरी यादों ने कभी चैन से जीने न दियामैं ने चाहा तो मुझे ज़हर भी पीने न दिया

    12.4K reads
  3. फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहीं

    फ़स्ल-ए-गुल कुछ भी नहीं बाद-ए-सबा कुछ भी नहींतेरी महफ़िल हो तो जन्नत की फ़ज़ा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  4. दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती है

    दिल ओ निगाह में इक रौशनी सी लगती हैतुम्हारी याद से वाबस्तगी सी लगती है

    12.4K reads
  5. ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ में

    ये जो रंगीन तबस्सुम की अदा है मुझ मेंमुझ को लगता है कोई मेरे सिवा है मुझ में

    12.4K reads